
FOLLOW US:
उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से कार्यरत अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया गया है। साथ ही उन्हें पांच लाख का बीमा सुविधा का लाभ भी मिलेगा।कार्यक्रम में लखनऊ स्थित लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इसके बाद जनपद के 512 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। समारोह में राज्यसभा सांसद साधना सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, विधायक सुशील सिंह, विधायक कैलाश आचार्य, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार मौजूद रहे।
वहीं पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह निर्णय ले रही है, मंत्री डॉ० दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने कहा“सरकार चुनाव को देखकर नहीं, बल्कि अनुदेशकों की मेहनत और उनके योगदान को देखते हुए निर्णय ले रही है। सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ देश में प्रोफेसर, लेक्चरर, डॉक्टर और फार्मासिस्ट समेत पांच लाख से अधिक नियुक्तियां की हैं।” नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मंत्री के इस्तीफा न देने एवं उच्च स्तरीय जांच न कराने के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि मामले की जांच अवश्य कराई जाएगी और प्रतियोगी परीक्षाओं पर लगने वाले दाग को रोकने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंशकालिक अनुदेशकों को शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में उनकी भूमिका की सराहना की तथा पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।WhatsApp us