“मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रंगोली कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं ने नारी शक्ति का दिया सशक्त संदेश”
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी प्रोफेसर रितु खरवार एवं सदस्य डॉ. सुमना मुखर्जी के निर्देशन में हुआ। इस दौरान छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण विषय पर आकर्षक एवं संदेश परक रंगोलियाँ बनाईं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुकृति मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाला ऐतिहासिक कानून है, जो राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देगा।
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम भारतीय लोकतंत्र में लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है तथा महिला नेतृत्व आधारित विकास को प्रोत्साहित करता है। साथ ही उन्होंने मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण को महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए एक व्यापक अभियान बताया।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।WhatsApp us