एशिया पैसिफिक ऑर्थोपेडिक मीटिंग में डॉ. संजय यादव ने आधुनिक तकनीक और स्पाइन सर्जरी पर रखा शोधपरक दृष्टिकोण
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
सम्मेलन के दौरान डॉ. संजय यादव ने ऑर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में हो रही नवीनतम तकनीकी प्रगति पर एक शोध परक एवं विचारोत्तेजक प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आधुनिक तकनीकी नवाचार न केवल रोगियों के उपचार परिणामों को बेहतर बना रहे हैं, बल्कि जटिल सर्जिकल प्रक्रियाओं को भी अधिक सुरक्षित और प्रभावी बना रहे हैं। इसके अतिरिक्त डॉ. यादव ने यंग सर्जन फोरम (YSF) सत्र में सक्रिय सहभागिता करते हुए नेतृत्व क्षमता, चिकित्सा क्षेत्र में बदलती चुनौतियों तथा युवा सर्जनों के सामने आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विशेष रूप से उभरती हुई स्पाइन संबंधी बीमारियों और रिवीजन स्पाइन सर्जरी की जटिलताओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालते हुए गहन विमर्श को दिशा दी। एशिया पैसिफिक ऑर्थोपेडिक मीटिंग में डॉ. संजय यादव का यह योगदान IMS-BHU की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान-आधारित चिकित्सा पद्धति तथा भावी पीढ़ी के कुशल सर्जनों के निर्माण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एशिया पैसिफिक क्षेत्र के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों के बीच ज्ञान साझा करने, आपसी सहयोग और चिकित्सा नवाचारों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।WhatsApp us