निष्पक्ष पत्रकारिता से ही बढ़ेगा मीडिया पर विश्वास, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी : सुजीत सिंह

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.वाराणसी।
सारनाथ स्थित शिवम पैलेस में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार प्रेस क्लब के आई-कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत प्रकोष्ठ के काशी क्षेत्र संयोजक सुजीत सिंह ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता एवं तथ्यों के आधार पर पत्रकारिता करनी चाहिए, जिससे समाज में मीडिया की विश्वसनीयता और मजबूत हो उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं, जो सरस्वती के साधक के रूप में कड़ी मेहनत से सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। सुजीत सिंह ने आश्वासन दिया कि पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के हित में रखी गई मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उनके निराकरण का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

पत्रकार प्रेस क्लब के चंदौली जिले के जिलाध्यक्ष, आशुतोष तिवारी को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुजीत सिंह

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह ‘भोला’ ने कहा कि पत्रकार प्रेस क्लब प्रदेश में पत्रकारों के हितों के लिए एक सशक्त संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पीड़ित पत्रकारों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि भाजपा विधायक नील रतन सिंह पटेल ‘नीलू’ की पुत्री एवं विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की सबसे जागरूक कौम हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रेस क्लब प्रदेश का एक मजबूत संगठन बनकर उभरा है, जो निरंतर जनहित से जुड़ी सूचनाओं को समाज तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए वे भी मुख्यमंत्री स्तर तक प्रयास करेंगी। इस अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक एवं उनकी टीम द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बाबा काशी विश्वनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज भूषण मिश्रा,शशि प्रकाश सिंह (सोनू), संतोष पांडे, प्रदेश महासचिव पवन त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्वांचल अध्यक्ष प्रवीण चौबे, पूर्वांचल संयोजक आकाश यादव, वाराणसी जिला अध्यक्ष ,पवन पांडे, भदोही जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे, चंदौली जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, एवं सचिव शहनवाज़ खां, जिला संयोजक, नंद शंकर पाठक, सकलडीहा के तहसील अध्यक्ष, रजनीकांत पांडेय, आनंद कुमार , मधु कुमारी चकिया के तहसील अध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह नागवंशी, मऊ जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जौनपुर जिला संयोजक विवेक सिंह राजपूत सहित पूर्वांचल के कई जनपदों से आए सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment