एनसीसी दिवस पर कैडेटों ने निकाली साइकिल रैली, देशभक्ति नारों से गूंजीं चंदौली की सड़कें

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश, चंदौली, जिला मुख्यालय पर 22 नवम्बर को एनसीसी दिवस के अवसर पर कैडेटों द्वारा साइकिल रैली निकालकर इस दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया। रैली का नेतृत्व एडम कर्नल एस.पूनिया ने किया। यह साइकिल रैली महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली से शुरू होकर सकलडीहा इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान एनसीसी कैडेट “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के जोशीले नारे लगाते हुए आगे बढ़े और देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।सकलडीहा इंटर कॉलेज पहुंचने पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. राजीव श्रीवास्तव एवं एनसीसी कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा ने छात्र कैडेटों एवं साथ आए अधिकारीगण का गर्मजोशी से स्वागत किया। एनसीसी पायलट कैडेट मंतसा परवीन एवं रूबी राठौर ने कॉलेज मुख्य द्वार से ही पायलटिंग कर सभी का कॉलेज परिसर में विशेष तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर एडम ऑफिसर एस. पूनिया को प्रधानाचार्य एवं एनसीसी कैप्टन द्वारा बैज, मोमेंटो तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में एडम कर्नल एस. पूनिया ने कैडेटों को कैरियर गाइडेंस के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि एनसीसी दिवस पर साइकिल रैली के माध्यम से आपको लोगों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और फिटनेस का संदेश फैलाने का अवसर मिला है। उन्होंने कैडेटों से कहा कि वे सेना में करियर बनाने के लिए खुद को तैयार रखें, ईमानदारी से पढ़ाई करें और सामान्य ज्ञान (जनरल नॉलेज) को लगातार बढ़ाते रहें।कार्यक्रम में बटालियन के सूबेदार मेजर तेज गुरुंग, अनिल कुमार, विनोद कुमार, सूबेदार भूपेंद्र सिंह, हवलदार मोबीन आलम, हवलदार दीपेन्द्र थापा, केयरटेकर संजय शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कैडेट मिथिलेश कुमार, उज्ज्वल, आदर्श मौर्य, सोनू, राकिब, प्रिया, अभिषेक, अभिजीत, सनी देवल, रतन, अभय सहित अन्य अनेक कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एनसीसी दिवस को यादगार बना दिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई