आयुर्वेद के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए बीएचयू के प्रो. ज्योति शंकर त्रिपाठी को मिलेगा “धनवंतरी सम्मान” 

SHARE:

Shantidoot news उतर प्रदेश, वाराणसी 07 नवंबर, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, (बी एच यू) के काय चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति शंकर त्रिपाठी को “धन्वन्तरि सम्मान 2025” हेतु चयनित किया गया है।यह प्रतिष्ठित सम्मान कुरुक्षेत्र गुरुकुलम फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित “कुरुक्षेत्र धर्मोत्सव 2025” के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखी गई
रहस्य रोमांच से भरपूर जासूसी उपन्यास

फाउंडेशन की ज्यूरी ने आयुर्वेद के क्षेत्र में प्रो. त्रिपाठी के उत्कृष्ट शोध कार्य, नवाचार एवं दीर्घकालिक योगदान को देखते हुए उनका चयन किया है। यह समारोह आगामी 16 नवम्बर 2025 को हयात होटल, जनकपुरी (नई दिल्ली) में संपन्न होगा, जहां उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा। प्रो. ज्योति शंकर त्रिपाठी न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आयुर्वेद के सशक्त प्रवक्ता हैं। वे कई देशों में कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में विशिष्ट वक्ता, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जा चुके हैं। वर्तमान में वे इंडियन अकैडमी ऑफ मेंटल हेल्थ के अध्यक्ष हैं तथा मानस चिकित्सा के विशेषज्ञ माने जाते हैं। बता दें कि प्रो. त्रिपाठी को इससे पूर्वचरक श्री सम्मान, आयुर्वेद भूषण, आयुर्वेद मार्तण्ड सम्मान, एवं मालवीय आरोग्य सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। उनके चयन पर विभागाध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ.अजय पाण्डेय, तथा अखिल भारतीय सारस्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. विवेकानंद तिवारी सहित कई विद्वानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment