Shantidoot News, उतर प्रदेश, चंदौली जनपद के दीन दयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर जांच के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने मंगलवार की मध्यरात्रि में सघन जांच अभियान के दौरान एक युवक के पास से ₹16 लाख नकद बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार, आरपीएफ डीडीयू प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत एवं जीआरपी डीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम— उप निरीक्षक अमरजीत दास, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार, आरक्षी संतोष कुमार त्रिपाठी, दीपक कुमार सिंह (रेसुब/पोस्ट डीडीयू), सीपीडीएस टीम डीडीयू एवं जीआरपी उप निरीक्षक आनंद कुमार सहित पुलिसकर्मियों ने यह कार्रवाई की।चेकिंग के दौरान रात लगभग 12 बजे एक युवक को तेज कदमों से ओवरब्रिज पार करते हुए संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आशीष कुमार (24 वर्ष), पुत्र स्व. दयानंद प्रसाद, निवासी- चौक बड़ी मस्जिद, थाना टाउन, जिला भोजपुर (बिहार) बताया। उसकेझोले की तलाशी लेने पर ₹16,00,000 (500-500 के 3,200 नोट) बरामद हुए। युवक ने बताया कि वह यह रकम वाराणसी से आरा ले जा रहा था, लेकिन इसके स्रोत के बारे में कोई वैध प्रमाण या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद आरपीएफ टीम ने आयकर विभाग वाराणसी को सूचित किया। सूचना पर आयकर निरीक्षक रंजीत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिनके समक्ष युवक और बरामद नकदी सुपुर्द की गई। आयकर विभाग मामले की जांच कर रहा है।