जब तक ग्राम पंचायतें मजबूत नहीं होंगी, तब तक विकसित भारत की परिकल्पना संभव नहीं हो सकती – योगी आदित्यनाथ 

SHARE:

Shantidoot news उतर प्रदेश, विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संवाद किया। जिसके तहत उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों से सुझाव मांगते हुए उन्होंने कि जब तक ग्राम पंचायतें मजबूत नहीं होंगी, तब तक विकसित भारत की परिकल्पना संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक प्रतिनिधि को अपने क्षेत्र में स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और विकास के लिए स्पष्ट कार्ययोजना बनानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार योजना बना सकती है, लेकिन विकसित भारत तभी बनेगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझकर इसमें सक्रिय रूप से भाग लेगा। इसी कड़ी में चंदौली जिले से जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सभागार और सभी ब्लॉक मुख्यालयों से ऑनलाइन जुड़े रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से 12 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक जनपद से तीन श्रेष्ठ सुझाव देने वाले नागरिकों को जिले स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि, पशुधन, उद्योग, टेक्नोलॉजी, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन और अन्य 12 चिन्हित क्षेत्रों में अपने सुझाव दर्ज कराते हुए प्रदेश के विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई