“मिशन शक्ति 5.0 के तहत चन्दौली पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक”

SHARE:

Shanti doot news उतर प्रदेश, चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा गौतम की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0) के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। तथा थाना इलिया, सकलडीहा, मुगलसराय, शहाबगंज, चन्दौली, कन्दवा, बबुरी, अलीनगर व धीना की *एन्टी रोमियो टीमों* द्वारा स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रैली, चौपाल व गोष्ठियों के माध्यम से महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता व सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रमों में बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस सेवा 112, चाइल्डलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों तथा कानूनी अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पम्पलेट वितरित कर उन्हें सजग और आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर थानों पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सेवाओं की भी जानकारी दी गई।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई