
FOLLOW US:
विभाग के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने अकादमिक एवं शोध कार्य प्रस्तुत किए ऑर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया के विभिन्न देशों से विशेषज्ञ, शोधकर्ता और चिकित्सक शामिल हुए।
सम्मेलन में शोध, उपचार की नवीन तकनीकों और चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे विकास पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। क्योटो में BHU के ऑर्थोपेडिक विभाग की भागीदारी से विभाग में चल रहे शोध कार्यों को अंतर्राष्ट्रीय मंच मिला। विभागीय सदस्यों के अनुसार, ऐसे आयोजनों में सहभागिता से शोध गतिविधियों को नई दिशा मिलने के साथ ही देश-विदेश के विशेषज्ञों के साथ अकादमिक संवाद और सहयोग के अवसर भी बढ़ते हैं।
WhatsApp us