स्थानीय स्तर पर आधुनिक जांच सुविधाएं मिलने से मरीजों को होगी सहूलियत

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.) वाराणसी। गांधी जयंती के अवसर पर गोराई स्थित श्री साईं नर्सिंग होम में शुक्रवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन हुआ। पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष एवं एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक घनश्याम पाठक ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया।इस अवसर पर घनश्याम पाठक ने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक जांच सुविधाओं का उपलब्ध होना लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। स्थानीय स्तर पर आवश्यक जांच की सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को सहूलियत होगी तथा उन्हें जांच के लिए दूर-दराज के स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। पैथोलॉजी सेंटर में खून, पेशाब और मल की जांच के साथ ईसीजी तथा डिजिटल एक्स-रे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अत्याधुनिक उपकरणों से लैस सेंटर के माध्यम से मरीजों को आवश्यक जांच की सुविधा समय पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। घनश्याम पाठक ने श्री साईं नर्सिंग होम प्रबंधन को पैथोलॉजी सेंटर शुरू करने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा बढ़ने से आसपास के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ. एसके मिश्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर सरिता मिश्रा, लैब टेक्नीशियन तिलकराज सिंह, विनय कुमार उपाध्याय ‘मदन’, विजय कुमार पाठक, विशाल तिवारी, संतोष, मुकेश पटेल, सुषमा सिंह, प्रिया कुमारी, सिंधु, श्रवण चौहान, विकेश पटेल, अमन पटेल, अनीश शर्मा और अजय राजभर सहित अस्पताल एवं पैथोलॉजी से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई