ब्रेकिंग न्यूज.. स्कूल से घर लौटते समय नहर में डूबकर सगे भाई- बहन की मौत
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, मथेला गांव निवासी गोविंद मौर्य का पुत्र क्षितिज (10 वर्ष) और बेटी साक्षी (5 वर्ष) सोमवार को गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई करने के बाद घर लौट रहे थे। उसी के दौरान यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल नहर में दोनों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को कुछ दूरी पर एक पुल के पास से बाहर निकाला गया। ग्रामीण उन्हें तत्काल चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो मासूम बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
गांव में भी शोक का माहौल है। हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।WhatsApp us