चंदौली: भाजपा के महिला जनाक्रोश रैली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का जलाया गया पुतला

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.) चंदौली जिला मुख्यालय के पास एक निजी चिकित्सा संस्थान में भाजपा द्वारा आयोजित महिला जनाक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे को लेकर राजनीतिक उबाल देखने को मिला। प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गौंड के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित महिलाओं ने भाग लेते हुए सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, तथा साधना सिंह एवं चकिया विधायक कैलाश खरवार समेत कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान महिलाओं ने विपक्ष पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उनका पुतला फूंका। इस दौरान प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गौंड ने विपक्षी दलों को महिला विरोधी करार देते हुए कहा कि वे नहीं चाहते कि महिलाओं का सम्मान और भागीदारी बढ़े। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति अपने अपमान को कभी नहीं भूलेगी और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। वहीं, राघव चड्ढा को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह एक ईमानदार नेता हैं, जो सदन में सभी के हित की बात उठाते हैं, लेकिन विपक्ष ऐसे लोगों को पसंद नहीं करता। इस लिए उन्हें गद्दार कहा जा रहा है।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई