सच्चाई और जनहित को सर्वोपरि रखना ही एक पत्रकार का धर्म है – घनश्याम पाठक

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.) चंदौली जिला मुख्यालय पर डाक-बंगला रोड पर स्थित पत्रकार प्रेस क्लब के कैंप कार्यालय में पत्रकार प्रेस क्लब चंदौली इकाई की ओर से बुधवार अपराह्न जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में आई-कार्ड वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक रहे। समारोह का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घनश्याम पाठक ने कहा कि लेखनी समाज का आईना होती है और एक सच्चा पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से जनभावनाओं को अभिव्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सत्ता और समाज के बीच सेतु का कार्य करता है, इसलिए पत्रकारों को निष्पक्षता, ईमानदारी और निर्भीकता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से घिरी हुई है, लेकिन इसके बावजूद सच्चाई और जनहित को सर्वोपरि रखना ही एक पत्रकार का धर्म है। पत्रकारों की सुरक्षा के बारे बोलते हुए उन्होंने कहा कि आशा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शीघ्र ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनायेंगे जिससे पत्रकार सुरक्षित और निर्भीकता के साथ पत्रकारिता कर सकेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि जैसे एक मछली पूरे तालाब को गन्दा कर देती है, उसी प्रकार कुछ तथाकथित पत्रकार भी इस पत्रकारिकता क्षेत्र को बदनाम करने का काम करते हैं। इस लिए सभी पत्रकारों से मैं आग्रह करता हूं कि ऐसी लेखनी करिए की जनता तथा समाज एवं देश की सेवा हो सके तथा कलम के सिपाहियों पर सबकी विश्वसनीयता भी बनी रहे।उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब चंदौली के जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने मुख्य अतिथि घनश्याम पाठक का स्वागत करते हुए कहे कि पत्रकार प्रेस क्लब का उद्देश्य पत्रकारों को संगठित करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने बताया कि आई-कार्ड वितरण से पत्रकारों को एक आधिकारिक पहचान मिलेगी, जिससे उनके कार्य में सुविधा भी होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों को आई-कार्ड वितरित किए गए तथा उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने पत्रकार एकता पर बल देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। समारोह में वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष मधुप श्रीवास्तव, जिला संयोजक नन्द शंकर पाठक, जिला सचिव शहनवाज खान, सदर तहसील अध्यक्ष जयशंकर अग्रहरी, सकलडीहा तहसील अध्यक्ष रजनीकांत पाण्डेय, चकिया तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नागवंशी, नौगढ़ तहसील अध्यक्ष मदन मोहन विश्वकर्मा, मंजय कुमार, विशाल त्रिपाठी, सुमित सिंह, आनन्द कुमार, मनमोहन कुमार, सनोज कुमार, बलवंत यादव, अयाज खान, अशोक कुमार, सुधीर उपाध्याय, मोहम्मद साहिल, मधु कुमारी, गौरव कुमार सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment