चंदौली जिले में बदमाशों ने युवा किसान को मारी गोली क्षेत्र में दहशत
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर गांव निवासी किसान विशाल सिंह (27) गुरुवार को अपने खेत पर बने फार्म हाउस पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच कुछ बदमाश वहां पहुंचे और विशाल सिंह को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ लेकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और परिजनों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही कंदवा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रियंका सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। कुछ लोगों ने कहा कि बदमाशों द्वारा यह दुस्साहसिक घटना कारित की गई है। जो कि पुलिस प्रशासन पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रही है। कहा जा रहा है कि मृतक दो भाई हैं। तथा खेती का काम करते हैं। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी लिए। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।WhatsApp us