बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टर ने रचा इतिहास: यूपी आर्थोकॉन 2026 में जीता पीजी गोल्ड मेडल

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण तब आया जब संस्थान के एक युवा रेजिडेंट डॉक्टर ने राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित मंच पर स्वर्ण पदक हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। बता दे कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय केआईएमएस स्थित ऑर्थोपेडिक्स विभाग के जूनियर डॉक्टर डॉ.राजा प्रसाद को आगरा में आयोजित Uttar Pradesh Orthopaedic Association की 50वीं वार्षिक बैठक UPORTHOCON 2026 में प्रतिष्ठित “डॉ. भास्कर मॉल पीजी स्वर्ण पदक” से सम्मानित किया गया। डॉ. प्रसाद को यह सम्मान स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में उनके शोध कार्य “इंटरमीडिएट स्क्रू फिक्सेशन” पर उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया।इस उपलब्धि के पीछे विभागीय मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऑर्थोपेडिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय यादव ने पूरे शैक्षणिक सफर में उनका मार्गदर्शन किया। वहीं प्रो. एस.सी. गोयल, प्रो. अजीत सिंह, प्रो. शिवम सिन्हा के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद ने इस सफलता को नई ऊंचाई दी।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. राजा प्रसाद ने कहा, कि ‌”यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि मेरे विभाग और गुरुओं के मार्गदर्शन का परिणाम है। मेरा प्रयास रहेगा कि स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में और अधिक शोध कर मरीजों को सुरक्षित व प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा सके।”

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई