पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुकृति मिश्रा ने की।इस अवसर पर उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन बहुत मूल्यवान है। इस लिए सभी लोगों को सड़क पर चलते समय हमेशा नियमों का पालन करना चाहिए। तथा सरकार द्वारा निर्देशित यातायात के नियमों का पालन करने के साथ दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। सड़क सुरक्षा प्रभारी दिलशाद अंसारी द्वारा महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. पंकज कुमार झा, प्रो.रीतू खरवार, कन्हैया लाल भारती, अशोक कुमार यादव, रविंद्र यादव, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सुमना मुखर्जी, डॉ. रविकांत भारद्वाज, कार्यालय अधीक्षक डॉ. अनुराधा पांडेय सहित कर्मचारीगण विनोद कुमार, भावना जायसवाल, राजेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।WhatsApp us