बसंत पंचमी पर ताराजीवनपुर को मिली शिक्षा की नई सौगात, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की नवीन शाखा का भव्य शुभारम्भ

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. (उत्तर प्रदेश) चंदौली, बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जनपद के ताराजीवनपुर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देते हुए यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की नवीन शाखा का शुभारम्भ भव्य एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर रहे। शुभारम्भ माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। मुख्य अतिथि कुंदन राज कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस नई शैक्षिक पहल के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, संस्कार युक्त एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाएगा। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि नवीन शाखा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों पर विशेष बल दिया जाएगा, जिससे छात्र-छात्राओं का समग्र व्यक्तित्व विकास हो सके।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने विद्यालय की इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे ताराजीवनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के शैक्षिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी, जिला पंचायत सदस्य संजय पाण्डेय, डॉ. शम्भूनाथ गोंड, जितेन्द्रनाथ तिवारी, सुब्बन सिंह, विवेक सिंह, अमित मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, भारत तिवारी, आलोक पाण्डेय, बंशराज मिश्रा, कुंज बिहारी पाण्डेय, कौशल कुमार, अनिल चौहान, चंदन पाण्डेय, अरुण मिश्रा, शैलेन्द्र पाण्डेय (कवि), बनारसी सिंह, रोहित पाण्डेय (कवि), अंशु तिवारी राजगुरु, हरगेन मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अभिभावक, छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई