तीन मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे तीन तस्कर गिरफतार
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छानपाथर मार्ग से मोटरसाइकिलों द्वारा अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर ग्राम नोनवट छानपाथर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान तीन मोटरसाइकिलों से छह बोरियों में रखी 27 पेटी (1215 पाउच) अवैध देशी शराब बरामद की गई। मौके से अजीत राजभर (23 वर्ष) निवासी उदयरायपुर, थाना चैनपुर, कैमूर (बिहार) तथा विशाल राजभर (19 वर्ष) निवासी नई बाजार, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया।बरामदगी के आधार पर थाना नौगढ़ पर मुकदमा संख्या 103/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है और अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।WhatsApp us