“राष्ट्रीय ऑर्थोपेडिक सम्मेलन में बीएचयू-आईएमएस की दमदार मौजूदगी, देशभर में गूंजा काशी का नाम”

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.गुवाहाटी/ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आयुर्विज्ञान संस्थान (आईएमएस) के डॉक्टरों ने गुवाहाटी में आयोजित इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के 70वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन IOACON 2025 में प्रभावशाली सहभागिता कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रोफेसर अजीत सिंह और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय यादव सहित अन्य संकाय सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। सम्मेलन के विभिन्न शैक्षणिक सत्रों में बीएचयू-आईएमएस के प्रतिनिधियों ने न केवल ज्ञान के आदान-प्रदान में योगदान दिया, बल्कि शैक्षणिक विमर्श को भी समृद्ध किया। प्रोफेसर अजीत सिंह और डॉ. संजय यादव ने कई सत्रों की अध्यक्षता की तथा पोस्टर प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर युवा शोधकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। गुवाहाटी में आयोजित IOACON 2025 ने देश-विदेश से आए ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहां नवीन शोध, उन्नत उपचार पद्धतियों और भविष्य की चुनौतियों पर गहन चर्चा हुई। सम्मेलन में मुख्य भाषण, अनुसंधान प्रस्तुतियाँ और इंटरैक्टिव कार्यशालाएँ प्रमुख आकर्षण रही। इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का यह वार्षिक सम्मेलन ऑर्थोपेडिक क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान और पेशेवर सहयोग को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखी गई पुस्तक “माया ही मोक्ष है” अवश्य पढ़ें

अपने प्लेटिनम जयंती वर्ष में आयोजित इस सम्मेलन ने ऑर्थोपेडिक समुदाय के बीच दीर्घकालिक प्रतिबद्धता, सहयोग और नवाचार के संकल्प को और मजबूत किया।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई