चंदौली के.जी.नंदा प्रकरण में पलटा मामला: पुलिस कार्य में बाधा व शांति भंग में प्रबंधक सहित 13 नामजद, 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश, चंदौली। महिला आयोग की सदस्य और के. जी. नंदा चिकित्सालय से जुड़े विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। पुलिस कार्य में बाधा डालने और शांति भंग करने के आरोप में सदर कोतवाली पुलिस ने के. जी.नंदा चिकित्सालय के प्रबंधक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी सहित 13 नामजद तथा करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार देर शाम घटित घटनाक्रम के आधार पर की गई है। बता दें कि महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव को चंदौली कस्बा स्थित निजी चिकित्सालय के.जी. नंदा में महिलाओं की भीड़ एकत्र होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह वहां पहुंची थीं। इसी दौरान चिकित्सालय परिसर और बाद में सदर कोतवाली में हंगामे और भीड़ जुटने की स्थिति उत्पन्न हो गई।पुलिस का आरोप है कि महिला आयोग की सदस्य केचिकित्सालय पहुंचने के बाद मामला बढ़ता चला गया और जब यह प्रकरण कोतवाली पहुंचा तो डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी तथा उनके समर्थकों द्वारा पुलिस कार्य में बाधा डाली गई, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई। इसी आधार पर पुलिस ने 13 लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें के जी नंदा के प्रबंधक तथा चिकित्सक डॉ आनंद प्रकाश तिवारी, भुलाई तिवारी, अमन तिवारी, प्रदीप मिश्रा, अजीत कुमार पांडे (बाउंसर) सतीश मिश्रा, सत्येंद्र यादव छोटू प्रजापति मिंटू पांडे, वीर यादव, प्रमोद ड्राइवर, ज्ञान तिवारी सहित 150 अज्ञात महिला पुरुष पर पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने के साथ शांति भंग आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई