घटनास्थल पर पहुंचे परिजन
शांति दूत न्यूज़. उत्तप्रदेश,चंदौली मुगलसराय–चकिया मार्ग पर नरहरपुर गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।





