“चंदौली में खुशियों का महाकुंभ: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 332 जोड़ों ने रचाई शादी”

SHARE:

(कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक रमेश जायसवाल)

शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश,चंदौली 12 दिसंबर 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चंदौली जनपद में आज खुशी और उमंग से भरा माहौल देखने को मिला। जिले के आठों ब्लॉकों में कुल 332 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 326 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि 6 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह पढ़कर एक-दूसरे को कबूल किया। प्रशासन की मौजूदगी और जनप्रतिनिधियों के आशीर्वाद से यह आयोजन पूरे जनपद में उत्सव जैसा वातावरण लेकर आया।

सदर ब्लॉक में भव्य आयोजन

सदर ब्लॉक के जिला मुख्यालय स्थित निजी लॉन में आयोजित समारोह में
मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल,सदर ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह बबलू,और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।अन्य ब्लॉकों में भी आनंद का माहौल

  • धानापुर ब्लॉक: विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने जोड़ों को शुभकामनाएँ दीं।

  • चकिया ब्लॉक: विधायक कैलाश आचार्य ने कार्यक्रम में भाग लेकर नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया।

  • सकलडीहा ब्लॉक: ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और बीडीओ विजय सिंह ने सभी जोड़ों को जीवनभर साथ निभाने का आशीष दिया।


योजना से मिल रहा बड़ा लाभ

इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में बड़ा सहारा साबित हुई है।
उन्होंने बताया—

“शादी के लिए आवश्यक उपहारों और भोजन-व्यवस्था के साथ अब सरकार लाभार्थियों के खाते में ₹60,000 की प्रोत्साहन राशि दे रही है। पहले यह राशि ₹51,000 थी। मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार अब कुल एक लाख रुपये का लाभ दिया जा रहा है।”


अधिकारी भी रहे मौजूद

दिनभर चले इस भव्य आयोजन में
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग,
समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार,
सदर बीडीओ श्रीप्रकाश,
एडीओ पंचायत जगदीश यादव,
सभी ब्लॉकों के ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment