जर्मनी से AO ट्रॉमा फेलोशिप पूरा कर देश लौटे डॉ. विनीत यादव, जटिल हड्डी–चोट उपचार में मिला अंतरराष्ट्रीय कौशल

SHARE:

जर्मनी में जटिल आपरेशन के बाद प्रोफेसर फिलीप के साथ डाक्टर विनीत यादव

शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश, वाराणसी देश के युवा और प्रतिभाशाली आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. विनीत यादव प्रतिष्ठित AO ट्रॉमा फेलोशिप पूरी करने के बाद जर्मनी से भारत लौट आए हैं। यह फेलोशिप विश्वभर में हड्डी, जोड़ और गंभीर चोटों (ट्रॉमा) के उन्नत उपचार की सर्वोच्च प्रशिक्षण श्रेणी मानी जाती है।

प्रोफेसर टीना हिस्टींग के साथ डाक्टर विनीत यादव

AO ट्रॉमा फेलोशिप क्या है? (हिंदी अर्थ व उद्देश्य)**
AO ट्रॉमा* का अर्थ है—
“Arbeitsgemeinschaft für Osteosynthese”*, जिसे हिंदी में कहा जा सकता है: “हड्डियों के वैज्ञानिक उपचार और जोड़–स्थिरीकरण पर आधारित अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम” बता दें कि यह फेलोशिप डॉक्टरों को निम्न क्षेत्रों में विशेषज्ञ बनाती है—* जटिल हड्डियों के फ्रैक्चर का उन्नत उपचार * दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों की आधुनिक सर्जरी
* मिनिमली इनवेसिव (कम चीरा) तकनीक* नवीनतम इम्प्लांट और सर्जिकल उपकरणों का उपयोग
* वैश्विक स्तर पर मान्य ट्रॉमा प्रोटोकॉल तथा इस फेलोशिप को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉमा सर्जरी ट्रेनिंग माना जाता है।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखी गई पुस्तक “माया ही मोक्ष है “अवश्य पढ़ें                                 डाक्टर विनीत यादव जर्मनी के एक प्रसिद्ध ट्रॉमा सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान जटिल फ्रैक्चर, मल्टीपल ट्रॉमा, स्पोर्ट्स इंजरी, पेल्विस व स्पाइन ट्रॉमा जैसे गंभीर मामलों पर सीधे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ काम किया। उन्होंने विभिन्न अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीकों का अभ्यास किया, जिन्हें दुनिया के शीर्ष ट्रॉमा सर्जनों द्वारा अपनाया जाता है। अब अपने देश लौटने पर उनके मरीजों और सहकर्मी चिकित्सकों में उत्साह है।

 

उनके साथ * नई सर्जिकल तकनीकें* अत्याधुनिक ट्रॉमा मैनेजमेंट* अंतरराष्ट्रीय मानकों का अनुभव भारत की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा। तथा डॉ. विनीत यादव का कहना है कि “यह फेलोशिप मेरे लिए सीख और अनुभव का एक महत्वपूर्ण अध्याय था। अब मैं भारत के मरीजों को सर्वोत्तम ट्रॉमा उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई