मिर्जापुर में ट्रेन की चपेट में आने से छह महिलाओं की मौत

SHARE:

Shantidootnews उतर प्रदेश, मिर्जापुर जिले में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। जिससे चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से छह महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि शव क्षत-विक्षत हो गए और स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सवा नौ बजे गोमो-प्रयागराज एक्सप्रेस से कुछ यात्री उतरकर गलत दिशा से रेलवे लाइन पार कर रहे थे। उसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रही कालका मेल ट्रेन की चपेट में आने से सभी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। घटनास्थल पर जीआरपी, आरपीएफ और जिला पुलिस की टीम ने पहुंचकर शवों की पहचान कराने के बाद वहां से हटवाया मृतकों की पहचान सविता (28) पत्नी राजकुमार निवासी कमरिया थाना राजगढ़, साधना (16) पुत्री विजय शंकर बिंद, शिव कुमारी (12) पुत्री विजय शंकर, अप्पू देवी (20) पुत्री श्याम प्रसाद, सुशीला देवी (60) पत्नी स्व. मोतीलाल निवासी महुआरी थाना पड़री तथा कलावती देवी (50) पत्नी जनार्दन यादव निवासी बसवा थाना कर्मा, सोनभद्र के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर एएसपी ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए इस भीषण हादसे का संज्ञान लेते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेजने का आदेश दिया गया है।केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि “चुनार रेलवे स्टेशन की हृदय विदारक घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मैंने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई