Shantidoot news उतर प्रदेश,चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसां गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार की भोर में एक ही परिवार की सास, बहू तथा मासूम पोते की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी सुखराम की पत्नी कुमारी देवी (52), बहु चांदनी (27) और पोता सौरभ कुमार (7) के साथ मंगलवार की भोर में छठ पूजा देखने के लिए निकले थे। तीनों हाईवे के किनारे स्थित मेघा बाबा का दर्शन कर जैसे ही नेशनल हाईवे किनारे से पैदल जाने लगे उसी के दौरान मुगलसराय की तरफ से जा रहे एक ट्रक ने तीनों को कुचलते हुए मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया। तथा बाइक व गोमती को भी क्षतिग्रस्त करते हुए अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग निकला। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इसकी जानकारी परिजनों को होते ही घर में कोहराम मच गया। बता दें कि सुखराम के पुत्र रंजीत कुमार की शादी 9 वर्ष पूर्व चांदनी से हुई थी। जिसका इकलौता पुत्र सौरभ कुमार (7) वर्ष था। सुखराम मजदूरी व रंजीत पेंटर का काम कर घर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।