21वीं सदी भारत और आसियान की सदी है” — प्रधानमंत्री मोदी

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया में आयोजित ‘आसियान-भारत’ शिखर सम्मेलन को किया वर्चुअली संबोधित

SHNTiDOT NEWS नई दिल्ली, रविवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मलेशिया में आयोजित ‘आसियान-भारत’ शिखर सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को बधाई दी और कहा कि “21वीं सदी भारत और आसियान की सदी है।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखी गई रहस्य रोमांच से भरपूर जासूसी उपन्यास राजमहल अवश्य पढ़ें

उन्होंने कहा कि भारत और आसियान केवल भौगोलिक रूप से नहीं, बल्कि गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े हैं। “हम ग्लोबल साउथ के सहयात्री हैं और केवल व्यापारिक नहीं, सांस्कृतिक साझेदार भी हैं,” उन्होंने बताया कि आसियान भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का मुख्य स्तंभ है और भारत सदैव आसियान सेंट्रलिटी तथा इंडो-पैसिफिक आउटलुक का समर्थन करता रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अनिश्चितताओं के दौर में भी भारत–आसियान साझेदारी निरंतर प्रगति कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2026 को ‘आसियान-इंडिया समुद्री सहयोग वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने भारत के कंट्री कोऑर्डिनेटर के रूप में कुशल भूमिका निभाने पर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस का आभार जताया तथा आसियान के नए सदस्य तिमोर-लेस्ते का स्वागत किया। साथ ही, उन्होंने थाईलैंड की क्वीन मदर सिरीकित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए थाईलैंड के राजपरिवार और जनता के प्रति संवेदना प्रकट किए।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई