त्योहारों के मद्देनज़र डी आर एम ने डीडीयू जंक्शन पर सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण त्योहारों के मद्देनज़र की जा रही तैयारियों और नियमित निगरानी के तहत किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, खानपान स्टॉल, सीसीटीवी नियंत्रण व्यवस्था, स्वच्छता और दिव्यांगजनों की सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों से संवाद कर यात्रियों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
डीआरएम ने कहा कि त्योहारों में यात्रियों की भीड़ के बीच सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों से भी बातचीत की। ‘अमृत संवाद’ कार्यक्रम के तहत डीआरएम ने यात्रियों से रेल सेवाओं, स्टेशन की स्वच्छता, खानपान और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। यात्रियों ने रेल प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं और कर्मचारियों के सहयोगी रवैये की सराहना की। डीआरएम ने वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों से भी उनकी यात्रा के अनुभव जाने। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मंडल मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में विशेष वार रूम बनाया गया है। यहां से डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और भभुआ रोड जैसे प्रमुख स्टेशनों की सीसीटीवी लाइव फीड के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इस वार रूम से ट्रेनों के आवागमन, यात्रियों की संख्या और भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाती है। आवश्यकता पड़ने पर स्टेशन स्तर पर तुरंत दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। डीआरएम स्वयं भी समय-समय पर इस नियंत्रण कक्ष की समीक्षा करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन, अतिरिक्त टिकट काउंटर, अतिरिक्त स्टाफ तैनाती, टिकट जांच अभियान, दिव्यांग सहायता बूथ और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली को सक्रिय किया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट लेकर ही यात्रा करें और किसी भी समस्या या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 या ‘रेल मदद’ ऐप का उपयोग करें।WhatsApp us