चंदौली में एसपी आदित्य लांग्हे ने 20 उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उठाया कदम

SHARE:

SHANTIDOOT NEWS उतर प्रदेश,चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान को गति देने के उद्देश्य से 20 उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र परिवर्तन कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि यह बदलाव पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त रखने, बेहतर समन्वय स्थापित करने और थाना स्तर पर कार्य निष्पादन को और प्रभावी बनाने के लिए किया गया है।

🔹 स्थानांतरण/नियुक्ति सूची

  1. उपनिरीक्षक आशीष कुमार मिश्र – चौकी महुअरिया, थाना बलुआ से स्थानांतरित होकर थाना चकिया
  2. उपनिरीक्षक अनन्त भार्गव – थाना अलीनगर से थाना बलुआ
  3. उपनिरीक्षक जय करण सरोज – पुलिस लाइन से थाना अलीनगर
  4. उपनिरीक्षक शुभम गौतम – चौकी औद्योगिक नगर, थाना मुगलसराय से थाना बलुआ
  5. उपनिरीक्षक चन्द्र कुमार सिंह – थाना मुगलसराय से थाना धीना
  6. उपनिरीक्षक गगनश मांझी – थाना नौगढ़ से थाना कंदवा
  7. उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह – पुलिस लाइन से थाना नौगढ़
  8. उपनिरीक्षक नारायण यादव – चौकी शिकारगंज, थाना चकिया से थाना बलुआ
  9. उपनिरीक्षक चन्द्रभान तिवारी – थाना चकिया से पुलिस कार्यालय
  10. उपनिरीक्षक हसराम मिश्र – पुलिस लाइन से थाना नौगढ़
  11. उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह – पुलिस लाइन से थाना मुगलसराय
  12. उपनिरीक्षक इब्रार अहमद – पुलिस लाइन से चुनाव सेल
  13. उपनिरीक्षक संजय बहादुर सिंह – पुलिस लाइन से थाना बलुआ
  14. उपनिरीक्षक शिव पूजन बिन्द – थाना चंदौली से वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना चकिया
  15. उपनिरीक्षक चन्द्र प्रसाद – पुलिस लाइन से थाना कंदवा
  16. उपनिरीक्षक उदयभान यादव – पुलिस लाइन से थाना धानापुर
  17. उपनिरीक्षक रामायण – पुलिस लाइन से थाना सकलडीहा
  18. उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ – पुलिस लाइन से थाना शहाबगंज 
  19. उप निरीक्षक सतीश प्रकाश – चौकी प्रभारी कमालपुर, थाना धीना से चौकी प्रभारी शिवाला, थाना मुगलसराय 
  20. उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी – पुलिस लाइन से थाना बलुआ के स्थानांतरित करते हुए  एसपी ने निर्देश दिया कि सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षक तुरंत अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करें और कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्राथमिकता से संभालें।
Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई