मिशन शक्ति अभियान के तहत वाल्मीकि इंटर कॉलेज के मैदान में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ शीर्षक से हुई दौड़ प्रतियोगिता

SHARE:

SHANTI DOOT NEWS उत्तर प्रदेश, चंदौली, शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जनपद पुलिस लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बलुआ परिसर अन्तर्गत वाल्मीकि इंटर कॉलेज के मैदान में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ शीर्षक से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की लगभग 100 छात्राओं व बालिकाओं ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुलिस अधिकारियों द्वारा मोमेंटो, मेडल और स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़ी योजनाओं और कानूनों के प्रति भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, शक्ति सदन, सखी निवास योजना जैसी शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 (संशोधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 जैसे प्रमुख कानूनों की जानकारी देकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ महिलाओं को सहायता, परामर्श और सुरक्षा से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विजेता प्रतिभागीगण –
100 मीटर दौड़: नगमा (प्रथम), खुशी (द्वितीय), मरजीना (तृतीय)
200 मीटर दौड़: प्रियंका (प्रथम), चंचल (द्वितीय), प्रियंका (तृतीय)
400 मीटर दौड़: मनीषा (प्रथम), उजैसा (द्वितीय), रिमझिम (तृतीय)इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, स्थानीय पुलिसकर्मी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई