“चंदौली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों को दिया सशक्तिकरण का संदेश — मिशन शक्ति अभियान के तहत जेएस पब्लिक स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम”

SHARE:

SHANTIDOOT NEWS उतर प्रदेश, चंदौली जिले में शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने थाना बबुरी अन्तर्गत स्थित जेएस पब्लिक स्कूल में पहुंचकर सीबीएसई हैंडबॉल नेशनल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर रही खिलाड़ी बालिकाओं को जागरूक किया। इस प्रतियोगिता में देश की 21 राष्ट्रीय टीमों के साथ संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान व कुवैत सहित कुल 06 अंतरराष्ट्रीय टीमें शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से संवाद करते हुए लैंगिक समानता, आत्मरक्षा एवं महिला अधिकारों पर मार्गदर्शन दिया तथा पम्पलेट वितरित किए। जनपदीय पुलिस द्वारा बालिकाओं के साथ जुड़ाव बढ़ाकर उन्हें एक सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर वातावरण प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं हेतु संचालित प्रमुख योजनाओं — मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन और सखी निवास आदि की जानकारी दी गई।साथ ही महिला संरक्षण से जुड़े प्रमुख कानूनों — घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 (संशोधित 1986), तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के तहत मिलने वाले अधिकारों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। अंत में थाना बबुरी पर नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली तथा वहां उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई