चंदौली: मिशन शक्ति अभियान के तहत इलिया इंटर कॉलेज में जनचौपाल, महिलाओं व बालिकाओं को कानून और योजनाओं की दी गई जानकारी

SHARE:

SHANTIDOOT NEWS  उतर प्रदेश, चंदौली जिले में सरकार की मंशा के अनुरूप संचालित “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए पुलिस विभाग लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा गौतम द्वारा थाना इलिया क्षेत्र अंतर्गत मंगल विद्या इंटर कॉलेज, इलिया में जनचौपाल का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को कम्युनिटी पुलिसिंग, महिला सुरक्षा उपायों एवं समस्याओं के निस्तारण से संबंधित जानकारी दी गई। डीएसपी आकांक्षा गौतम ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण के लिए भी समर्पित है और हर परिस्थिति में पुलिस उनकी साथी के रूप में खड़ी है।इसी अभियान के तहत थाना शहाबगंज, बबुरी, धीना और चकरघट्टा की एंटीरोमियो टीमों ने भी क्रमशः ग्राम परसरी खुर्द, पचोखर विद्यालय, धीना रेलवे स्टेशन और बरवाडीह बाजार में जाकर महिलाओं/छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर (1090, 112, 181 आदि) एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, पति की मृत्यु पर निराश्रित महिला योजना, महिला शरणालय एवं सखी निवास जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।साथ ही महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 एवं PCPNDT अधिनियम 1994 जैसे महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी देकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।अंत में थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं यहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई