गांधी-शास्त्री जयंती पर चंदौली में प्रशासन और पुलिस ने लिया सत्य-अहिंसा व स्वच्छता का संकल्प, सफाईकर्मियों को किया सम्मानित
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
कलेक्ट्रेट सभागार से लेकर पुलिस लाइन परिसर तक दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छता के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की और पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता की शपथ दिलाये।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “सभी धर्मों का सम्मान, स्त्री-पुरुष समानता और अनुशासन ही सच्चे राष्ट्र निर्माण की नींव है। उन्होंने शास्त्री जी के “जय जवान जय किसान” के मंत्र को आत्मसात करने की अपील की। इस अवसर पर सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया तथा पुलिसकर्मियों के बीच आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। जिले के सभी थानों और चौकियों में भी श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए।WhatsApp us