चंदौली पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत दुर्गा पंडालों और बाजारों में चलाया जागरूकता अभियान

SHARE:

Shantidoot news उतर प्रदेश, चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।इन कार्यक्रमों के तहत दुर्गापूजा पंडालों, बाजारों, मेलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, निराश्रित महिला पेंशन, शक्ति सदन व सखी निवास जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।इसके साथ ही घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 तथा पीएनडीटी अधिनियम 1994 जैसे महत्वपूर्ण कानूनों के प्रावधानों की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग किया गया।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय थानों में हाल ही में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही चंदौली पुलिस ने विश्वास दिलाया कि हर समय महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है और उन्हें एक सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई