चंदौली जिले में पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल एक फरार 

SHARE:

Shantidootnews उतर प्रदेश, चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र में जांच के दौरान पीकप वाहन से पशुओं को लेकर बिहार की ओर जा रहे पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक पशु तस्कर घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं उसका दूसरा साथी फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इलिया के थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकप वाहन से गोवंशीय पशुओं को लादकर पशु तस्कर अहरौरा की ओर से लेकर बिहार की ओर जा रहे हैं। इस पर कारवाई करते हुए इलिया के प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ खझरा पहाड़ी के पास उपरोक्त वाहन का पीछा किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया । जवाब में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गई जिसमे एक अभियुक्त जिसकी पहचान सोनू अंसारी पुत्र स्वर्गीय तस्लीम अंसारी निवासी अहरौरा थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर के रुप में हुई उसके बायें पैर मे गोली लगी जबकि उसका दूसरा साथी छोट्टू यादव जो भागने में सफल रहा। घायल अभियुक्त के कब्जें से एक तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर व वाहन पर 08 राशि गोवंश बरामद किया गया, जिन्हे नजदीकी गौशाला पहुंचाया गया।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई