चन्दौली पुलिस की बड़ी कामयाबी: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 मोटरसाइकिल बरामद

SHARE:

शांति दूत न्यूज़, उतर प्रदेश, जनपद चन्दौली की चकिया कोतवाली व शहाबगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अन्तर्राज्यीय शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें 7 चालू हालत में, 2 अधखुली और 1 पूरी तरह से खुली स्थिति में पाई गईं। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह और शहाबगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पंचवनिया तिराहे के पास घेराबंदी की और एक संदिग्ध युवक सचिन बियार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने वाहन चोरी के एक संगठित गिरोह की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने क्रमशः परवेज मुशर्रफ उर्फ आजाद, विजय कुमार, और दीपक कुमार को भी गिरफ्तार किया।बरामद की गई मोटरसाइकिलें उत्तर प्रदेश और राजस्थान से चोरी की गई थीं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह बाइक चोरी कर उन्हें खोलकर कबाड़ में बेचने का भी काम करता था। गिरफ्तार अभियुक्तों में सचिन बियार – निवासी पिपराकला, थाना बबुरी, जनपद चन्दौली परवेज मुशर्रफ उर्फ आजाद – निवासी भीषमपुर, थाना चकिया, जनपद चन्दौली विजय कुमार – निवासी पिपराकला, थाना बबुरी, जनपद चन्दौली दीपक कुमार बियार – निवासी पिपराकला, थाना बबुरी, जनपद चन्दौली गिरफ्तार करते हुए  सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया 

 

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई