पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर “पत्रकार प्रेस क्लब” के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले पत्रकार

SHARE:

शांति दूत न्यूज़, उतर प्रदेश, चंदौली पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में गुरुवार को दर्जनों पत्रकारों ने जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात कर पत्रकारों के उत्पीड़न के मामलों में हस्तक्षेप करने की मांग की। इस दौरान पत्रकारों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नौगढ़ और मुगलसराय क्षेत्र में कार्यरत पत्रकार लगातार उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों का शिकार हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि नौगढ़ के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार बलवंत यादव का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में तत्कालीन एसडीएम ने पक्की पैमाइश का आदेश दिया था, जिसके खिलाफ पीड़ित पक्ष ने वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन के यहां अपील दायर कर रखी है। सुनवाई लंबित रहने के बावजूद विपक्षी पक्ष राजस्व टीम को प्रभाव में लेकर जबरन पैमाइश कराने की कोशिश कर रहा है, जो नियमविरुद्ध है।

जिला मुख्यालय पर सभी पत्रकार साथी उपस्थित रहे

इसके अलावा मुगलसराय से प्रिंट मीडिया पत्रकार मनमोहन कुमार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार राजेश गोस्वामी ने अलीनगर थाना क्षेत्र के आलू मिल स्थित एक फर्जी अस्पताल के खिलाफ खबर प्रकाशित की थी। इससे नाराज अस्पताल संचालक ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर दोनों पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया और उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहा है। पत्रकारों की शिकायत सुनने के बाद जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि पत्रकारों के उत्पीड़न को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोष-गुण के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाएगा। डीएम ने तत्काल एसडीएम नौगढ़ को फोन पर निर्देशित किया कि बलवंत यादव के प्रकरण पर प्राथमिकता से सुनवाई कर निष्पक्ष निर्णय सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष मधुप श्रीवास्तव, जिला संयोजक नंदशंकर पाठक, सदर तहसील अध्यक्ष जयशंकर अग्रहरि, चकिया तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नागवंशी, सकलडीहा तहसील अध्यक्ष रजनीकांत पांडे, नौगढ़ तहसील अध्यक्ष मदन मोहन विश्वकर्मा, पीपीसी मेंबर सुधीर उपाध्याय, रजनीकांत प्रभंजन, मिथिलेश गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, नितिन अग्रहरि, मधु कुमारी, सुमित सिंह, बलवंत यादव, मनमोहन कुमार, राजेश गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
JS AGRAWAL
Author: JS AGRAWAL

"10 वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार, राजनीति, समाज और जनहित के मुद्दों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग का अनुभव। जमीनी स्तर की समस्याओं को आवाज़ देने और सत्य को सामने लाने के लिए निरंतर प्रयासरत।"

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई