शिलांग में आयोजित NEOSCON-2026 में चमका BHU का परचम, डॉ. संजय यादव ने दिया विशेषज्ञ व्याख्यान

SHARE:

कार्यक्रम में अपना वक्तव्य देते हुए डा० संजय यादव

शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश, वाराणसी। इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बीएचयू (IMS BHU) के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय यादव ने मेघालय की राजधानी शिलांग में आयोजित प्रतिष्ठित वार्षिक सम्मेलन NEOSCON-2026 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से 100 से अधिक ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने भाग लेकर चिकित्सा विज्ञान के नवीनतम शोध, तकनीक और अनुभवों का आदान-प्रदान किया। सम्मेलन में विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. संजय यादव ने जटिल परिस्थितियों में स्पाइनल ड्यूरल टियर तथा नी रिप्लेसमेंट सर्जरी से जुड़े विषयों पर विस्तार से व्याख्यान दिया। उनके व्याख्यान को विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने काफी सराहा तथा इसे ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।इसके अलावा डॉ. यादव ने स्नातकोत्तर पेपर सत्र और बेसिक साइंस पेपर सत्र में निर्णायक (जज) के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने युवा शोधकर्ताओं और अनुभवी चिकित्सकों द्वारा प्रस्तुत शोध पत्रों का मूल्यांकन किया, जिससे उनकी विशेषज्ञता और अनुभव को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली सम्मेलन के दौरान ऑर्थोपेडिक चिकित्सा पद्धतियों के भविष्य, नई तकनीकों और जटिल रोगों के उपचार पर भी व्यापक चर्चा हुई। इस मंच ने देशभर के चिकित्सकों को आपसी सहयोग, अनुभव साझा करने और नेटवर्किंग का अवसर प्रदान किया।NEOSCON-2026 की सफलता ने यह साबित किया कि चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर शिक्षा, शोध और सहयोग कितना महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ अपने कौशल को निखारते हुए रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई