
FOLLOW US:
बरामद शराब की कुल मात्रा 9199.8 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.68 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि 02 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर अलीनगर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय तथा स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव एवं सर्विलांस के प्रभारी आशीष मिश्र अपने सहयोगियों के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने ट्रक को पुलिस टीम की ओर मोड़ते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान मल्लाराम (32 वर्ष), निवासी बाड़मेर, राजस्थान के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान ट्रक में 30 बोरी आलू और 50 बोरी चावल की भूसी के नीचे छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। कुल 1028 पेटियों में 9199.8 लीटर शराब पाई गई। अभियुक्त के कब्जे से 1200 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। वाहन को सीज कर दिया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि पंजाब से सस्ती शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। होली के अवसर पर अधिक मांग के चलते यह खेप बिहार ले जाई जा रही थी।WhatsApp us