भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने सपा सांसद पर चंदौली के साथ ‘सौतेले व्यवहार’ का लगाया आरोप

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) चंदौली जनपद में राजनीतिक सरगर्मी उस समय तेज हो गई जब भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने प्रेस वार्ता कर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और सपा विधायक प्रभु नारायण यादव पर गंभीर आरोप लगाए।

तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि सांसद वीरेंद्र सिंह ने वाराणसी जिले में एक सड़क स्वीकृत कराने का दावा किया है। इस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब चंदौली की कई सड़कें और विकास कार्य लंबित हैं, तब दूसरे जिले के कार्यों को प्राथमिकता देना चंदौली के साथ सौतेला व्यवहार दर्शाता है। उन्होंने विधायक प्रभु नारायण यादव पर भी आरोप लगाया कि वे प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत सड़कों और विकास कार्यों को अपना बताकर प्रचारित कर रहे हैं। तथा कथित रूप से ठेकेदारों पर दबाव बना रहे हैं। तिवारी ने निधि से होने वाले कार्यों में कमीशनखोरी को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया और इसे अनुचित बताया। भाजपा नेता ने पूर्व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने चंदौली को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया और सबको साथ लेकर चलने की परंपरा निभाई। तिवारी ने आरोप लगाया कि वर्तमान , सांसद जिले के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।तिवारी ने अंत में कहा कि चंदौली की जनता सब देख रही है और समय आने पर उचित निर्णय लेगी।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई