शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.)चंदौली मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे आविष्कार फाउंडेशन द्वारा युवा उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, समस्या समाधान क्षमता और स्वरोजगार की भावना को विकसित करना रहा। आविष्कार फाउंडेशन से आए सदस्य विकास ने विद्यार्थियों को समस्याओं के समाधान के आधार पर नया बिजनेस प्लान तैयार करने के तरीके बताए। उन्होंने व्याख्यान एवं प्रेरणादायक वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से यह समझाया कि किस प्रकार दैनिक जीवन की चुनौतियों को अवसर में बदलकर नए व्यवसायिक विचार विकसित किए जा सकते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुकृति मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता श्री दिलशाद अंसारी के प्रयासों से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में प्रो. रीतू खरवार, डॉ. पवन गुप्ता, अशोक कुमार यादव, रविन्द्र यादव, कन्हैयालाल भारती, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सुमना मुखर्जी, अमित कुमार, राजेश गुप्ता, सर्वजीत सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया और ऐसे आयोजनों को भविष्य के लिए उपयोगी बताया।