निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताक़त : घनश्याम पाठक

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.)भदोही।
जनपद के ज्ञानपुर स्थित जिला पंचायत सभागार में रविवार को पत्रकार प्रेस क्लब भदोही इकाई द्वारा आई-कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए घनश्याम पाठक ने कहा कि आज देश-प्रदेश के कोने-कोने में कलमकारों का दर्द गहराता जा रहा है। लोकतंत्र का प्रहरी कहे जाने वाले पत्रकार वर्तमान समय में सबसे अधिक असुरक्षित और उपेक्षित वर्ग बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम से भ्रष्टाचार का पर्दाफाश होता है और उनकी आवाज़ से जनता को न्याय मिलता है, बावजूद इसके पत्रकार आज अपने ही समाज में स्वयं को अकेला और असहाय महसूस कर रहा है। श्री पाठक ने कहा कि सच्चाई सामने लाने पर पत्रकारों पर झूठे मुकदमे लाद दिए जाते हैं। किसी घोटाले का खुलासा होते ही पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गलत को गलत और सही को सही कहने का साहस ही सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान है। उन्होंने कहा कि समाज सुधार से लेकर आज़ादी की लड़ाई तक पत्रकारों ने राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। वर्तमान समय में पत्रकारिता की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। पत्रकार प्रेस क्लब निर्भीक कलम और निष्पक्ष दृष्टि के साथ जनहितैषी पत्रकारिता को अपना संकल्प मानते हुए अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। सच को सामने लाना और समाज की आवाज़ बनना ही पत्रकारिता की असली पहचान है और यही लोकतंत्र की वास्तविक ताक़त है।समारोह में प्रदेश सलाहकार सचिव/प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा, प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री अनीश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विंध्याचल राहुल सिंह, मंडल महासचिव राजेश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष दिलीप दुबे, जिला महासचिव विष्णु दुबे, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सरोज, जिला संयोजक आशीष सोनी, जिला संगठन मंत्री उमेश दुबे, जिला सचिव विकास मिश्रा, तहसील अध्यक्ष औराई आनंद तिवारी, तहसील अध्यक्ष भदोही पंकज बिंद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई