बी एच यू ट्रॉमा सेंटर में रात में सर्जरी होने की खबर की नहीं हुई पुष्टि, खबर को लेकर उठ रहे सवाल

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ0प्र0) वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान स्थित ट्रॉमा सेंटर के संचालन को लेकर प्रकाशित हो रही खबरों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तथा इसे तथ्य हीन एवं भ्रामक बताया जा रहा है। तथा कहा जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए कथित तौर पर कुछ प्रिंट मीडिया में भ्रामक व तथ्यहीन खबरें प्रकाशित कराई जा रही हैं, जिससे आम जनता में भ्रम और परेशानी की स्थिति बन रही है।हाल ही में कुछ हिंदी व अंग्रेजी अखबारों में यह खबर प्रकाशित हुई कि प्रोफेसर इंचार्ज ट्रॉमा सेंटर के माध्यम से जानकारी हुई कि रात 10 बजे तक सर्जरी की जाएगी। इस संबंध में चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक से जानकारी लेने का प्रयास किया गया। लेकिन बात नहीं हो सकी वहीं अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों से बात की गई तो कहा गया कि ऐसा कोई लिखित निर्देश नहीं मिला है। साथ ही यह भी बताया कि आपातकालीन सर्जरी तो 24 घंटे जारी रहती है। तथा सामान्य स्थिति में प्रतिदिन शाम पांच बजे तक चलती है। इसके अलावा कोई नया निर्देश नहीं मिला है। भ्रामक खबरों के प्रकाशन के मामले को लेकर बीएचयू प्रशासन से मांग की जा रही है कि ट्रॉमा सेंटर से संबंधित फर्जी और भ्रामक खबरों की जांच कराई जाए तथा यह पता लगाया जाए कि किन अधिकारियों या व्यक्तियों के कहने पर ऐसी खबरें प्रकाशित हो रही हैं। साथ ही दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को भ्रम और परेशानी से निजात मिल सके और संस्थान की गरिमा बनी रहे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई