रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर चंदौली की जनसमस्यायों से अवगत कराये सूर्यमुनि तिवारी।

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश, चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी ने नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपने क्षेत्र चंदौली सहित आसपास के ग्रामीण एवं अर्ध शहरी इलाकों से जुड़ी प्रमुख जनसमस्याओं से रक्षा मंत्री को विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखी गई पुस्तक “माया ही मोक्ष है” अवश्य पढ़ें

बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र के मूल निवासी भी हैं।भेंट के दौरान सूर्यमुनी तिवारी ने सिंचाई व्यवस्था की बदहाली, जर्जर सड़कें व संपर्क मार्ग, कृषि एवं किसानों की समस्याएं, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तथा क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि गंगा एवं अन्य जलस्रोतों के समुचित उपयोग के लिए पंप कैनाल व लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की अत्यंत आवश्यकता है, जिससे हजारों एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिल सके और किसानों की आय में वृद्धि हो। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सूर्यमुनी तिवारी द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े मामलों पर संबंधित मंत्रालयों व विभागों से समन्वय कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। “उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है”। भेंट के उपरांत सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि यह मुलाकात क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं और समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इन मुद्दों पर ठोस और सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई