पुलिस की पिस्तौल छीनकर भाग रहा चोरी तथा हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

SHARE:

मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को लेकर जाते पुलिस कर्मी

शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश, चन्दौली | 16 दिसम्बर थाना सैयदराजा क्षेत्र में हत्या की सनसनीखेज घटना से जुड़े एक शातिर अपराधी को पुलिस अभिरक्षा से भगाने की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब अभियुक्त ने पुलिस की पिस्तौल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागना चाहा। लेकिन चंदौली जिले की तेज तर्रार पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग किया।

(घटना की जानकारी देते हुए सी ओ देवेन्द्र कुमार)

और गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह ढेर हो गया। तब तक पुलिस बल के जवानों ने उसे दबोच लिया। और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिए ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह शातिर अभियुक्त 15 दिसम्बर 2025 की रात में अपने साथियों के साथ थाना सैयदराजा क्षेत्र के दुधारी (तेन्दुहान) गांव में चोरी की घटना को अंजाम देकर सामान लेकर भाग रहा था। उसी दौरान घर के एक जांबाज किशोर मोनू ने इसे देख लिया और दौड़ा कर पकड़ लिया। उसी के दौरान पकड़े गए चोर के दूसरे साथी ने मोनू को गोली मार दिया। फिर भी घायल मोनू इसे नहीं छोड़ा और वहां पहुंचे अन्य लोगों ने इस चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

तथा घायल मोनू को चिकित्सालय ले गए जहां उसकी मौत हो गई। और मंगलवार को न्यायालय लेकर जाते समय यह अभियुक्त निहोर मुसहर जो कि बिहार के भभुआ जिले के ग्राम रववा, थाना सोनहन, भभुआ (बिहार) का निवासी है। न्यायालय लेकर जाते समय हाइवे पर लगे जाम को देख कर ग्राम सवैया पट्टीदारी के पास अभियुक्त ने उपनिरीक्षक राम कुमार दूबे की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फरार होने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा व कोतवाली चन्दौली की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। तत्पश्चात उसे तत्काल उपचार के लिए पीएचसी बरहनी भेजा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त निहोर मुसहर के विरुद्ध चन्दौली व बिहार के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट, शस्त्र अधिनियम सहित कुल 12 संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास अत्यंत गंभीर बताया गया है। वहीं उक्त चोरी तथा हत्या में शामिल अन्य अभियुक्त फरार चल रहे हैं।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई