ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत, चालक फरार

SHARE:

             घटनास्थल पर पहुंचे परिजन

शांति दूत न्यूज़. उत्तप्रदेश,चंदौली  मुगलसराय–चकिया मार्ग पर नरहरपुर गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

घटनास्थल से बरामद ट्रैक्टर

मिली जानकारी के अनुसार नरहरपुर गांव निवासी आरव उर्फ लक्की (12 वर्ष) रविवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से अपने घर से चाचा के घर जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह नरहरपुर के बाहर निकल कर मुगलसराय–चकिया मार्ग पर पहुंचा, तभी गौडी़हार की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया। किसी ने इसकी सूचना बबुरी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले आई। बबुरी के प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई