एनसीसी का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब मेहनत और अनुशासन को जीवन का आधार बनायेंगे: कर्नल अमर सिंह

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश, चंदौली, 12 दिसंबर जनपद के
सकलडीहा इंटर कॉलेज में बुधवार को एनसीसी 91 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमर सिंह (सेना मेडल) ने निरीक्षण के दौरान कैडेटों को अनुशासन, मेहनत और देशसेवा का प्रेरक संदेश दिया। उनके साथ एडम ऑफिसर कर्नल एस. पूनिया भी उपस्थित रहे। कैडेटों ने बैंड पार्टी, कलर पार्टी और पायलट गार्ड के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी और डॉ. प्रमोद पांडेय ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर दोनों अधिकारियों का सम्मान किया। एनसीसी गर्ल कैडेट्स ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। तथा कर्नल अमर सिंह ने एनसीसी कैडेटों को प्रेरित करते हुए कहा कि
“जिस उद्देश्य से आप एनसीसी कर रहे हैं, उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन अनिवार्य है। हर कार्य देश प्रेम और समाज सेवा की भावना से करना चाहिए।”उन्होंने कहा कि भविष्य में सेना, पुलिस या अन्य सुरक्षा बलों में जाने के इच्छुक कैडेटों के लिए निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प अत्यंत जरूरी है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा—
“एक सेकेंड की चूक भी जीवन में बड़ा अंतर ला सकती है, इसलिए नियमित परिश्रम की आदत डालें, तभी सफलता मिलेगी।”कर्नल ने कहा कि एनसीसी कैंप कैडेटों को सेना की जीवनशैली, अनुशासन और जिम्मेदारियों से परिचित कराकर उन्हें मजबूत नागरिक बनने की दिशा में तैयार करता है। उन्होंने कॉलेज के शिक्षकों और कैडेटों के उत्साह की सराहना भी की। कार्यक्रम में संतोष सिंह, संजय मिश्रा, उमेश यादव, मिथिलेश तिवारी, संजीव यादव, हवलदार मोबीन आलम, सूबेदार लोकनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। प्रमुख कैडेटों में राकिब, जाह्नवी, तनु, अदिति, मन्नतसा परवीन, सतीश, अभय, उज्ज्वल, मिथिलेश, रिशु राय, नीरज, शशि प्रकाश, सूरज, नेहा, नंदिनी, श्रेया, प्रियंका सहित सभी कैडेट शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन कैप्टन एस.एम. ओझा ने किया।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई