
FOLLOW US:

इनके विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई। सबसे अधिक 405 यात्री दानापुर, जबकि 249 समस्तीपुर, 135 पं. दीन दयाल उपाध्याय, 111 सोनपुर तथा 103 धनबाद मंडलों में पकड़े गए। इसी प्रकार महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऑपरेशन “महिला सुरक्षा” में महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 2267 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। इनके खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत कार्रवाई की गई। इसमें भी दानापुर मंडल में सर्वाधिक 1084, पं. दीन दयाल उपाध्याय में 558, धनबाद में 355, समस्तीपुर में 148 और सोनपुर में 122 पुरुष यात्री पकड़े गए। इधर डीडीयू मंडल ने आज सासाराम और रफीगंज स्टेशनों पर किलेबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया। पूरे स्टेशन परिसर—प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, सभी प्रवेश–निकास द्वारों और गुजरने वाली ट्रेनों में व्यापक टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 825 यात्री बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए, जिनसे 3 लाख 83 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। टिकट काउंटरों पर जागरूकता से यात्रियों की भीड़ भी देखी गई। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। टिकट अब काउंटर के साथ-साथ वेबसाइट, मोबाइल ऐप और एटीवीएम से भी आसानी से लिया जा सकता है। बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है।WhatsApp us