शांति दूत न्यूज़. बिहार, AIIMS पटना में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में जटिल कूल्हा प्रत्यारोपण (Complex Hip Replacement) पर देशभर के विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे। 
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ख्यातिप्राप्त हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय यादव ने प्रोट्रूजियो हिप और डिस्लोकेटेड हिप जैसे चुनौतीपूर्ण मामलों पर विशेष व्याख्यान दिया, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। कार्यशाला में मुंबई के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. दीपक, डॉ. सुदीप कुमार, डॉ. अनुप सहित AIIMS पटना की टीम ने भी उन्नत उपचार विधियों और नवीनतम तकनीकों पर विस्तृत चर्चा की।फ्यूज़्ड हिप और स्पाइन बायोमैकेनिक्स जैसे जटिल मामलों के समाधान पर भी विशेषज्ञों ने विशिष्ट प्रस्तुतियाँ दीं।





