गोवा नाइटक्लब हादसा: 25 की मौत, मैनेजर गिरफ्तार; मालिक पर वारंट, CM ने मजिस्ट्रेट जांच बिठाई

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. गोवा के ‘द बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में रविवार देर रात करीब 12 बजे लगी भीषण आग ने पूरे राज्य को दहला दिया।

घटना से पहले क्लब चलता नृत्य

घटना में दम घुटने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज गोवा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि आग की गंभीरता और सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही को देखते हुए क्लब के जनरल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मालिक के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। सीएम ने रात 2 बजे घटनास्थल का दौरा कर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की और मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए।उन्होंने कहा कि यह घटना गोवा के इतिहास में पहली बार इस तरह की त्रासदी है। जांच में यह भी परखा जाएगा कि क्या क्लब ने अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किया था या लापरवाही इसकी वजह बनी।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई